12 जिलों की 69 सीटों पर चुनाव संपन्न, पांच बजे तक 61.16 फीसदी मतदान

लखनऊ : उत्तर  प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में शाम पांच बजे तक 61.16 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि, अभी ये आंकड़े बढ़ सकते हैं, क्योंकि पांच बजे मतदान केंद्र पर लाइन लगाने वाले लोगों का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है। polling

polling

तीन बजे तक 53 प्रतिशत वोट डाले गए थे। 11 बजे तक यूपी में तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 24.19% मतदान हुआ था।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और यूपी सीएम अखिलेश यादव ने भी मतदान किया।

वोट डालने के बाद मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि अखिलेश यादव एक बार फिर से सीएम बनेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहा कि सपा सरकार सत्ता में पहुंच रही है। अखिलेश यादव से जब शिवपाल को वोट देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने घुमाते हुए जवाब दिया कि उन्होंने साइकिल को वोट दिया है।

उमा भारती भी लखनऊ में अपना वोट डालने पहुंची। प्रतीक यादव ने भी सेफई में अपना मत डाला और कहा कि पार्टी में कोई विवाद नहीं है।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपना वोट डाल दिया है। लखनऊ में वह अपना मतदान करने पहुंचे और उन्होंने कहा कि बीजेपी राज्य में पूरी बहुमत के साथ आ रही है।

वहीं बीएसपी सुप्रीमों मायावती भी वोट डालने पहुंची थीं। उन्होंने मीडिया से कहा कि बसपा 300 सीट जीतेगी।

उनसे पहले भारतीय जनता पार्टी की नेता रीता बहुगुणा जोशी ने वोट डालने के बाद कहा कि मुलायम सिंह यादव की इमोशनल स्पीच देखकर साफ पता लगता है कि अपर्णा यादव हार रही हैं।

उनसे पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता सुधांशु त्रिवेदी भी वोट डालने पहुंचे। हालांकि, उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। इससे पहले सपा नेता रामगोपाल यादव मतदान करने पहुंचे थे।

वोट डालने के बाद  उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा का गठबंधन 300 से ज्यादा सीटें जीतेगा। उन्होंने सैफई में वोट डाला। 9 बजे तक 12 फीसद मतदान हो चुका है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में रविवार (19 फरवरी) को सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले इलाकों में वोट डाले जा रहे हैं।

तीसरे चरण में 12 जिले की 69 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसके लिए कुल 826 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 106 महिलाएं हैं।

इस दंगल में चार ऐसी सीटें हैं, जहां यादव परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर मानी जा रही है। जसवंतनगर, लखनऊ कैंट, सरोजिनीनगर और रामनगर में यादव परिवार के सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। सपा में मची रार के बाद कार्यकर्ताओं में सिर-फुटौव्वल की स्थिति है।

www.naqeebnews.com

# polling

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *