मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता बोलीं- अखिलेश, प्रतीक मेरी दो आंखें

इटावा : मुलायम कुनबे में झगड़े को लेकर बीते काफी समय से खबरें आ रही है। कहा जा रहा था कि मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच में कुछ ठीक नही है। sadhna

sadhna

रविवार को सैफई पहुंची साधना गुप्ता ने अपने और अखिलेश के रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया।

साधना ने कहा कि अखिलेश यादव और प्रतीक यादव उनकी दो आंखें हैं।

जब कोई अखिलेश को सौतेला बोलता है तो मुझे बहुत तकलीफ होती है। बहुत बुरा लगता है।

उन्होंने परिवार में किसी भी तरह की कलह से इंकार किया है।

तीसरे चरण के लिए जारी वोटिंग में अपने मत का प्रयोग करने के लिए मुलायम सिंह यादव, साधना गुप्ता, प्रतीक यादव, अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव आज सैफई पहुंचे थे।

इस दौरान एक टीवी चैनल से बातचीत में साधना गुप्ता ने कहा कि जब कोई अखिलेश को सौतेला बेटा कहता है तो मुझे बहुत बुरा लगता है।

हमारी फैमिली में कोई सौतेलापन नहीं है। हमने अखिलेश की शादी कराई, उसे एमपी का चुनाव लड़वाया। हमारी बहू है। परिवार में कुछ भी गड़बड़ नहीं है।

वोट देने के लिए पहुंचे सपा के संस्थापक मुलायम सिंह ने यूपी के सीएम और अपने बेटे अखिलेश यादव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जीते और अखिलेश मुख्यमंत्री बनें।

यूपी में पांच साल के अंदर बहुत सारे काम हुए हैं। इसलिए राज्य में एक बार फिर अखिलेश यादव सीएम बनेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के गोद लेने पर बयान पर तंज कसते हुए मुलायम ने कहा कि मोदीजी को कहने दो जो कहना है, यूपी ने एसपी को गोद लिया है।

गौरतलब है कि मीडिया में पहले भी इस तरह की खबरें आती रही हैं कि अखिलेश यादव और साधना गुप्ता के बीच रिश्ते ठीक नहीं है।

पिछले साल अखिलेश के करीबी माने जाने वाले एक विधायक ने साधना गुप्ता पर काला जादू करने का आरोप लगाया था। विधायक उदयवीर सिंह ने मुलायम सिंह यादव को चिट्ठी लिखकर इस बात की मांग की थी कि वे खुद पार्टी के संरक्षक बनें और अपनी कुर्सी बेटे अखिलेश को सौंप दें।

यही नहीं इस खत में सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना अपने सौतेले बेटे अखिलेश यादव के प्रति द्वेष की भावना रखती हैं और शिवपाल यादव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पॉपुलेरिटी से जलते हैं।

उदयवीर सिंह ने शिवपाल यादव और साधना पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा इन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नुकसान पहुंचाने के लिए काले जादू का सहारा लिया।

www.naqeebnews.com

# sadhna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *