मुंबई: शक्तिमान के किरदार से पूरी एक नस्ल भावात्मक रूप से जुडी है। जिन्होंने इस किरदार को सीरियल के रूप में देखा था अब उनके लिए खुशखबरी है।
सोनी पिक्चर्स इंडिया घोषणा की है कि वह लोकप्रिय सुपरहीरो टीवी शो ‘शक्तिमान’ पर फिल्म बनाएगी।
After the super success of our many superhero films in India and all over the globe, it's time for our desi Superhero! pic.twitter.com/Cu8bg81FYx
— Sony Pictures Films India (@sonypicsfilmsin) February 10, 2022
फेमस टीवी शो जिसे 1997 से 2000 के दशक के मध्य तक डीडी नेशनल पर देखा गया था और इसमें अभिनेता मुकेश खन्ना को सुपरहीरो दिखाया गया था। साथ ही उनके परिवर्तनशील रोल पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्रीजी, एक अखबार में एक फोटोग्राफर के रूप में दिखाया गया। मुकेश खन्ना भी इसके निर्माताओं में से एक होंगे।