कप्तान यश धुल ने बताया क्या है उनका आगे का प्लान

नई दिल्ली: अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान यश धुल ने अपने फ्यूचर प्लान का खुलासा किया है। यश का सपना है कि अगले 18 महीने में वह सीनियर टीम में जगह बना सकें।

कप्तान यश धुल ने बताया क्या है उनका आगे का प्लान

19 वर्षीय खिलाड़ी यश ने दिल्ली की रणजी टीम में जगह बनाकर इस सफर की शुरुआत कर दी है। अंडर 19 विश्व कप जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय टीम के यश बीते दिन दिल्ली पहुंचने के बाद अपने स्कूल बाल भवन पहुंचे। यश यहाँ उन लोगों से मिले जिन्होंने सफल क्रिकेटर बनने में उनकी मदद की थी।

यश को दो घंटे के बाद रणजी टीम के साथ गुवाहाटी रवाना होना था। इस दौरान उनका शेड्यूल बेहद टाइट रहा। विश्व कप जीतने के बाद धुल बहुत ज़्यादा मसरूफ हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा की वह पिछले कुछ दिनों से अपनी नींद भी पूरी कर पा रहे हैं। अपनी बात में उन्होंने आगे कहा कि अब वह इस बात पर ध्यान देना चाहेंगे कि निकट भविष्य में क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *