शाहरुख की ‘पठान’ ने तीन दिन में 313 करोड़ का बिजनेस करके बनाया रिकॉर्ड

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की नई फिल्म ‘पठान’ ने महज तीन दिनों में पूरी दुनिया से 313 करोड़ का बिजनेस कर एक रिकॉर्ड कायम कर लिया है।

शाहरुख की 'पठान' ने तीन दिन में 313 करोड़ का बिजनेस करके बनाया रिकॉर्ड

यह हिंदी सिनेमा में किसी भी फिल्म की तीन दिनों में सबसे ज्यादा ओपनिंग वाला बिजनेस है। इस रिकॉर्ड के साथ ‘पठान’ ने ‘केजीएफ 2’ को पीछे छोड़ दिया है।

‘पठान’ ने अकेले भारत में 201 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि विदेशों में कारोबार का रिकॉर्ड 112 करोड़ रुपये का है।

यह फिल्म दुनिया भर के 100 से ज्यादा देशों में रिलीज हो चुकी है। ख़ास बात ये है कि इस फिल्म के साथ किंग खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

‘पठान’ ने रिलीज से पहले पहले दिन 4 लाख एडवांस टिकट बेचने का रिकॉर्ड भी बनाया है। फिल्म में शाहरुख के साथ बॉलीवुड स्टाइल क्वीन दीपिका और एक्शन हीरो जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *