आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे इस साल की पहली ‘मन की बात’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ करेंगे। साल 2023 में होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ का यह 97वां संस्करण होगा। इससे पहले साल 2022 में 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री ने देश की जनता से ‘मन की बात’ की थी।

आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे इस साल की पहली 'मन की बात'

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम 96वें संस्करण में साल 2022 की उपलब्धियों का वर्णन किया था। प्रधानमंत्री ने साल 2022 की विशेषताओं में भारत की आजादी के अमृत महोत्सव मनाये जाने के पर बात की थी। इसके अलावा इस साल भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिलने की बात भी उन्होंने बताई थी।

अपनी पिछली चर्चा में उन्होंने बताया था कि वर्ष 2023 में हमें G-20 के उत्साह को नई ऊंचाईयों तक ले जाना है। इसके अलावा पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश के लोगों से आयुर्वेद को जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया था कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। साल के अपने आखिरी मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश नई ऊंचाइयों को छूता रहे, हमें मिलकर एक संकल्प लेना है और उसे साकार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *