शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ इंटरनेशनल अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुईं

बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान की 2023 की सुपरहिट फिल्में ‘जवान’ और ‘पठान’ को इंटरनेशनल स्टंट अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है।

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' और 'पठान' इंटरनेशनल अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुईं

2023 शाहरुख खान के करियर का सबसे अच्छा साल साबित हुआ क्योंकि एक्टर ने अपने प्रशंसकों को ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ सहित एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, इन तीनों ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया।

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ भारत समेत वैश्विक स्तर पर दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही है और इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

अब ‘पठान’ और ‘जवान’ ने नया सम्मान हासिल किया है, मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान की इन दो सुपरहिट फिल्मों को इंटरनेशनल स्टंट अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘जवान’ को बेस्ट व्हीकल स्टंट की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है, जबकि फिल्म ‘पठान’ को बेस्ट एरियल स्टंट के लिए नॉमिनेट किया गया है।

बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं, छुट्टियों से लौटने के बाद किंग खान एक बार फिर अपने नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो जाएंगे।

लंदन से लौटने के बाद शाहरुख खान तीन फिल्मों पर काम शुरू करेंगे, जिसकी घोषणा वह जनवरी 2024 में करेंगे, जबकि ये तीन फिल्में संभवत: 2025 में रिलीज होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *