इजरायली हमले के बाद से गाजा में 20,000 बच्चों की पैदाइश

संयुक्त राष्ट्र से मिली जानकारी के मुताबिक़ 7 अक्टूबर को इजरायली हमले के बाद से गाजा में 20,000 बच्चे पैदा हुए हैं।

इजरायली हमले के बाद से गाजा में 20,000 बच्चों की पैदाइश

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि गाजा में हजारों बच्चों का जन्म अविश्वसनीय परिस्थितियों में हुआ है।

विदेशी मीडिया के अनुसार, यूनिसेफ की प्रवक्ता टेस इंग्राम ने हाल ही में गाजा पट्टी के दौरे के बाद हालिया बयान में कहा कि खून बहने की वजह से माएं मौत के मुहं में जा रही हैं।

टेस इंग्राम ने ओमान से वीडियो लिंक के माध्यम से जिनेवा में संवाददाताओं से कहा कि भयानक हमले के दौरान हर 10 मिनट में एक बच्चे की पैदाइश हो रही है। उन्होंने आगे कहा की माँ बनना एक ख़ुशी का वक़्त है, लेकिन गाजा में पैदा होने वाला बच्चा एक नरक में आता है।

अपने बयान में वह आगे कहती हैं कि नवजात शिशु तकलीफ में हैं, खराब हालात में महिलाओं से मेरी मुलाकात दिल दुखाने वाली थी।

टेस इंग्राम ने कहा कि माताओं को बच्चे के जन्म से पहले, उसके दौरान और बाद में पर्याप्त चिकित्सा देखभाल, पोषण और सुरक्षा प्राप्त करने में अकल्पनीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इस बीच विदेशी मीडिया के मुताबिक, इजरायली हमलों में शहीदों की संख्या 24 हजार से ज़्यादा बताई गई है जिनमे बड़ी संख्या में महिलाऐं और बच्चे शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *