उत्तर भारत में अभी जारी रहेगा कोहरे और ठंड का कहर

पश्चिमी विक्षोभ के चलते अभी उत्तर भारत को ठंड से छुटकारा मिलने के आसार नहीं नज़र आ रहे हैं। मौसम विभाग ने 24 जनवरी तक ऐसे ही हालात बने रहने के संकेत दिए हैं।

उत्तर भारत में अभी जारी रहेगा कोहरे और ठंड का कहर

उत्तर भारत में जारी इस ठंड और घने कोहरे की वजह पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के साथ अल नीनो और जेट स्ट्रीम को बताया जा रहा है।

इस समय समूचा पूर्वोत्तर भारत भीषण शीत और घने कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के लिए 24 जनवरी तक ठंड व कोहरे को लेकर रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ पूर्वी भारत का न्यूनतम तापमान 2-10 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में जारी इस कोहरे और ठंड ने जनजीवन सहित यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित किया है।

विभग से मिली जानकारी से पता चला है कि बीते दिन यानी शुक्रवार को मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा और कानपुर तथा बीकानेर सबसे सर्द रहे। पंजाब, हरियाणा में भी न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री के मध्य रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर का खतरा बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। 21 जनवरी तक उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी यूपी में शीतलहर के साथ हिमाचल और उत्तराखंड में पाला पड़ने की भी आशंका जताई गई है। उत्तराखंड समेत उत्तर और मध्य भारत में घना कोहरा छाया रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *