विंटर यूथ ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे साहिल ठाकुर

दक्षिण कोरिया के गैंगवॉन में इस वर्ष होने वाले विंटर यूथ ओलंपिक खेल में हिमाचल प्रदेश के साहिल ठाकुर भी हिस्सा ले रहे हैं। साहिल अल्पाइन स्कीइंग में भाग लेने वाले अकेले भारतीय एथलीट हैं।

विंटर यूथ ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे साहिल ठाकुर21 से 26 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में हिमाचल के छह ओलंपियनों सहित कई अंतरराष्ट्रीय स्कीयर शामिल हो रहे हैं । पुरुषों की 16 वर्षीय स्कीयर अल्पाइन स्कीइंग में प्रतिस्पर्धा करने वाले साहिल ठाकुर इन खेलों में भाग लेने वाले तीसरे भारतीय एथलीट होंगे। इस बात की जानकारी अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति यानी आईओसी ने दी है।

विंटर यूथ ओलंपिक खेल 2024 आधिकारिक तौर पर 19 जनवरी को गैंगनेउंग ओवल और प्योंगचांग डोम में एक साथ आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होंगे और इन खेलों का समापन समारोह पहली फरवरी को होगा।

इससे पहले 2012 में आंचल ठाकुर ने ऑस्ट्रिया में शीतकालीन युवा ओलंपिक में स्लैलम और जायंट स्लैलम अल्पाइन स्कीइंग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था।

वर्ष 2016 में नॉर्वे में में होने वाले विंटर यूथ ओलंपिक में सौरभ ने सुपर-जी, जायंट स्लैलम, स्लैलम और संयुक्त में प्रतिस्पर्धा में शिरकत की थी। इसके बाद 2020 में आयोजित स्विट्जरलैंड के लुसाने में इन ओलंपिक में भारत का कोई प्रतिनिधि सम्मिलित नहीं हुआ था।

इस वर्ष गैंगवोन में होने वाले विंटर यूथ ओलंपिक खेल एशिया में पहली बार आयोजित किए जाएंगे। इसमें 80 देशों के पुरुषों और महिलाओं के समान प्रतिनिधित्व वाले तकरीबन 1,900 एथलीटों के मुकाबले की उम्मीद है। इस प्रतियोगिता को आयोजित करने के लिए 15 वर्गों में बांटा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *