शाहरुख खान ने बताया कि कब शुरू होगी उनकी नई फिल्म की शूटिंग

किंग खान ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी शेयर की है। मेगास्टार शाहरुख खान के करियर का सबसे अच्छा साल 2023 साबित हुआ। इस साल में शाहरुख़ ने अपने करियर को ज़बरदस्त ऊँचाई देने के साथ अपने प्रशंसकों को ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दीं।

शाहरुख खान ने बताया कि कब शुरू होगी उनकी नई फिल्म की शूटिंग

इन सुपरहिट फिल्मों की कामयाबी को देखते हुए 10 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में शाहरुख खान को ‘इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था।

शाहरुख खान 2023 के बिजी शेड्यूल के बाद अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस संबंध में एक्टर ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि मैंने पिछले साल तीन एक्शन फिल्में कीं जिनके लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

मेगास्टार ने आगे कहा- “मैं एक्शन दृश्यों के कारण शारीरिक रूप से बहुत थक गया था, इसलिए मैंने थोड़ा ब्रेक लेने के बारे में सोचा, लेकिन इसी बीच आईपीएल शुरू हो गया, इसलिए मैंने अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया।”

शाहरुख़ का कहना है कि उन्होंने आराम करने के बजाय अपनी पूरी टीम के सभी मैच देखने के लिए स्टेडियम जाना ज़याद ज़रूरी समझा। उनका मानना है कि टीम का समर्थन करना भी बहुत जरूरी है।

शाहरुख खान ने बताया कि खुशकिस्मती से उनकी नई फिल्म की शूटिंग जुलाई या अगस्त में शुरू होने वाली थी, लेकिन अब वह इसे जून में ही शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।

किंग खान ने आगे कहा कि फिलहालइस वक़्त मैं व्यस्त नहीं हूं इसलिए मैं खुशी-खुशी अपनी टीम के मैच देखने के लिए स्टेडियम आता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *