फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर ने शुक्रवार को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का ऐलान किया। दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में इस अवार्ड की घोषणा उन फिल्मों के लिए हुई है जो 2023 में रिलीज हुई थीं।

इस आयोजन में विभिन्न कैटेगरी की फिल्मों और कलाकारों को सम्मान से नवाजा गया है। यहाँ खास बात ये है कि बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान को उनके तीन दशक से अधिक के करियर में पहली बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। उन्हें साल 2023 में आई फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। शाहरुख़ ने एक वीडियो के ज़रिए भारत सरकार, ज्यूरी और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड हासिल किया है। अन्य केटेगरी में बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड 12वीं फेल को मिला। बेस्ट हिंदी फिल्म की बात करें तो यह सम्मान ‘कटहल’ को मिला है। ‘द केरला स्टोरी’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार सुदीप्तो सेन को मिला। इसी फिल्म में बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए प्रशांतनु मोहपात्रा को सम्मानित किया गया।
शाहरुख़ ख़ान ने आखिरकार अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड जीत लिया है। 33 साल के करियर में 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में उन्हें 2023 में रिलीज़ हुई एटली निर्देशित “जवान” के लिए यह सम्मान दिया गया। अपने बेहतरीन अभिनय और बेमिसाल डायलॉग डिलीवरी से भारतीय सिनेमा पर राज करने वाले इस सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने सरकार, ज्यूरी और अपने अनगिनत फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
शिल्पा राव को ‘जवान’ फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड मिला। बेस्ट फीमेल सिंगर का पुरस्कार पीवीएन एस रोहित को ‘बेबी’ फिल्म के लिए दिया गया। इस बार मराठी फिल्म ‘नाल 2’ को बेस्ट चिंड्रेन फिल्म का सम्मान मिला। बेस्ट एक्शन डायरेक्शन (स्टंट कोरियोग्राफी कैटेगरी) का अवॉर्ड नंदू एंड प्रुध्वी को फिल्म ‘हनु-मैन’ के लिए दिया गया।
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का पुरस्कार ढिंढोरा बाजे रे वैभवी मर्चेंट को दिया गया। बेस्ट लिरिक्स का पुरस्कार कासरला श्याम को तेलुगू फिल्म बलगम को मिला। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड वी प्रकाश को तमिल फिल्म ‘वाथी’ के लिए और हर्षवर्धन रामेश्वर को फिल्म ‘एनिमल’ के लिए।
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवॉर्ड श्रीकांत देसाई को फिल्म ‘सैम बहादुर’ के लिए दिया गया। बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का सम्मान सचिन लावेलकर, दिव्या गंभीर, निधी गंभीर को फिल्म सैम बहादुर के लिए दिया गया।
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: मोहनदास को फिल्म 2018- एवरीवन इज हीरो के लिए मिला जबकि बेस्ट एडिटिंग का नेशनल अवॉर्ड मिधुन मुरली को ‘पोक्कालम’ (मलयालम) फिल्म के लिए दिया गया है।
हिंदी फिल्म ‘एनिमल’ के लिए बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड सचिन सुधाकरन, हरिहरनन मुरलीधरन को दिया गया। बेस्ट स्क्रीनप्ले का पुरस्कार तेलुगू फिल्म बेबी के लिए साईं राजेश नीलम ने जीता। बेस्ट डायलॉग राइटर का सम्मान दीपक किंगरानी को हिंदी फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के लिए मिला।
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को बेस्ट पॉपुलर फिल्म व्होलसम एंटरटेनमेंट का पुरस्कार मिला। बेस्ट फिल्म प्रमोटिंग सोशल एंड नेशनल वैल्यू का अवॉर्ड ‘सैम बहादुर’ को मिला। अदाकारा उर्वशी को उल्लोजुकु मलयालम मूवी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड मिला। बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड विजयरावर्घवन को पोक्कोलम के लिए मिला। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड एनीमेशन कैटेगरी में ‘हनु-मैन’ को मिला।
