बाहुबली शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जाना होगा तिहाड़ जेल

पटना : देश की सबसे बड़ी अदालत ने बिहार के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को आदेश दिया कि एक सप्ताह के अंदर शहाबुद्दीन को सिवान जेल से तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जाए. Shahabuddin

Shahabuddin

सुप्रीम कोर्ट ने शहाबुद्दीन पर सुनवाई करते हुए बिहार सरकार को फरमान सुनाया कि वह पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के खिलाफ सभी मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से कराने की व्यवस्था करे. शहाबुद्दीन के सभी केस बिहार में ही चलेंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निष्पक्ष ट्रायल कराना कोर्ट की जिम्मेदारी है.

कोर्ट ने अपने फरमान में साफ किया कि बिहार से दिल्ली लाते वक्त शहाबुद्दीन को कोई विशेष सुविधा न दी जाए.

यही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट को आदेश दिया है कि वह शहाबुद्दीन से सम्बंधित लंबित मामलों का निपटारा अगले चार माह के भीतर करे.

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश देने संबंधी मामले में सुनवाई के लिए 21 अप्रैल की तारीख तय की है.

www.naqeebnews.com

# Shahabuddin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *