शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर फैन्स को गिफ्ट की ‘पठान’

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने 57वें जन्मदिन पर अपने प्रशंसकों को अपनी नई फिल्म की एक झलक भेंट की है।

शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर फैन्स को गिफ्ट की 'पठान'

शाहरुख़ खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘पठान’ का टीजर जारी कर फिल्म लंबे समय से इन्तिज़ार कर रहे उनके चाहने वालों को तोहफा दे दिया है साथ ही उन्होंने इसकी की रिलीज का ऐलान भी किया है।

शाहरुख खान ने अपने संदेश में बताया कि फिल्म अगले साल 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

बॉलीवुड सुपरस्टार द्वारा शेयर किए गए टीजर को मिनटों में लाखों लोगों ने अपने अकाउंट पर देखा।

अभिनेता ने अपने संदेश के साथ फिल्म के अन्य कलाकारों को भी टैग किया। एक्शन, ड्रामा और थ्रिलर फिल्म ‘पठान’ में अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं।

इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ भी अगले साल रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *