इंडिगो के डोमेस्टिक यात्रियों के लिए खुशखबरी

इंडिगो एयरलाइन ने डोमेस्टिक ट्रेवल करने वाले यात्रियों की हवाई यात्रा की सुविधा में बढ़ोत्तरी का फैसला किया है। इस महीने कंपनी कई रूट्स पर डायरेक्ट फ्लाइट्स की शुरुआत कर रही है।

इंडिगो के डोमेस्टिक यात्रियों के लिए खुशखबरी

इंडिगो ने घरेलू यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दा है। कम्पनी ने मंगलवार को जानकारी दी है कि वह दो शहरों को जोड़ने के लिए नई फ्लाइट्स शुरू करने जा रही है। खास बात ये है कि इस फ्लाइट्स की टिकट को बेहद किफायती होंगी।

इससे पहले मध्य प्रदेश के एक और शहर ग्वालियर से मुंबई के मध्य फ्लाइट का संचालन शुरू किया जा चुका है। इंडिगो अपने कुल 280 विमानों की बदौलत प्रतिदिन करीब 1600 फ्लाइट्स का संचालन करती है। मुंबई से ग्वालियर के मध्य फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन उड़ान भरेगी।

इंडिगो की डोमेस्टिक फ्लाइट द्वारा इंदौर से चंडीगढ़ के बीच में डायरेक्ट फ्लाइट चलाने का फैसला किया गया है। कंपनी की ओर से यात्रियों को कई तरह की सुविधा देने का फैसला किया है। इस नई फ्लाइट की शुरुआत की जानकारी दिए जाने के समय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *