सीजेपी के मार्च में शामिल शबाना आजमी ने बॉलीवुड की गैरमौजूदगी पर दिया जवाब

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट मार्च में एक्ट्रेस शबाना आजमी ने हिस्सा लिया।इस मार्च में अन्य प्रदर्शनकारी भी उनके साथ नजर आए। भीड़ में 75 साल की शबाना की शिरकत को इस समय भरपूर चर्चा मिल रही है।

प्रदर्शन के दौरान जब शबाना से पूछा गया कि इस मुद्दे पर दूसरे बॉलीवुड सितारे क्यों नजर नहीं आ रहे हैं, तो उन्होंने इस पर बेहद संतुलित जवाब देते हुए अपना रुख स्पष्ट किया है। मीडिया से बात करते हुए शबाना आजमी ने कहा, ‘हम सभी यहां शांति से विरोध प्रदर्शन करने आए हैं। यह अधिकार हमें हमारे संविधान ने दिया है। महात्मा गांधी ने हमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन का रास्ता दिखाया था और हम उसी रास्ते पर चल रहे हैं। हमारा किसी भी तरह की हिंसा करने का कोई इरादा नहीं है।’

शबाना आज़मी ने एक चैनल के साथ बातचीत मे बताया की उन्होंने प्रधानमंत्री जी को खत लिखा। आगे उन्होंने यह भी कहा कि जावेद साहब ने खत लिखा कि देखिए आप सिर्फ एक डायलॉग शुरू करिए, प्रेस के पास हम नहीं जा रहे। उन्होंने कहा कि हम इसको एक पब्लिक मैटर नहीं बनाएंगे, हम सिर्फ राज्यसभा के एक्स-संसद हैं, तो हम उससे लिख रहे हैं, बात तो सुनिए। उनके अनुसार दो दिन में जवाब मिलने की बात कही गई लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया तो फिर पांचवे दिन वह यहां पहुंचीं।

इस विरोध मार्च के दौरान जब शबाना आजमी से यह सवाल किया गया कि में दूसरे बॉलीवुड सितारे क्यों नजर नहीं आए, तो जवाब में उनका कहना था कि आप सिर्फ इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि बॉलीवुड के लोग यहां क्यों नहीं हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सवाल किया कि बड़े बिजनेसमैन क्यों नहीं आए।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सवाल पूछकर आप असली मुद्दे से ध्यान भटका रहे हैं और बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं। उनका मन्ना था कि इस मुद्दे के लिए आवाज उठाने वालों का साथ दिया जाना चाहिए न कि मामले को कमजोर किया जाए।

बताते चलें कि शबाना आजमी 19 जुलाई को भी जंतर-मंतर पहुंची थीं और उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में शिरकत की थीं। इस मौके पर उनका कहना था कि वह स्टूडेंट्स के साथ इसलिए खड़ी हैं क्योंकि उनकी मांगें सुनी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *