समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 93 साल की उम्र में निधन

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से अस्वस्थ सांसद को यूरिन इंफेक्‍शन तथा क्रिएटिनिन बढ़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 93 साल की उम्र में निधन

शफीकुर्रहमान बर्क को तबियत खराब होने पर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उन्होंने  अंतिम सांस ली। समाजवादी पार्टी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

शफीकुर्रहमान बर्क को कल सुपुर्द ए ख़ाक किया जाएगा। उन्हें बुधवार की सुबह 10 बजे दरियासीर कब्रिस्तान में दफन किए जाने की तैयारी की गई है। दिवंगत शफीकुर्रहमान बर्क के पुत्र ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी है।

शफीकुर्रहमान बर्क के निधन पर समवाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- “समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दु:खद। उनकी आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!”

शफीकुर्रहमान बर्क के निधन से समाजवार्दी पार्टी में शोक की लहर है। पार्टी ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें उम्मीदवार भी घोषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *