पेटीएम बैंक के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया

भारत के सबसे बड़े डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म में से एक पेटीएम पेमेंट्स बैंक के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफ़ा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक्शन के करीब एक महीने बाद लिया गया है।

पेटीएम बैंक के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया

2017 में स्थापित पेटीएम पेमेंट्स बैंक के फाउंडर विजय शेखर शर्मा की इस विदाई को बैंकिंग सेक्टर में उनके सात वर्षों के कार्यकाल का अंत बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक को नए ग्राहक जोड़ने तथा कर्ज देने पर पाबन्दी लगा दी थी। आरबीआई ने यह प्रतिबंध बैंक के केवाईसी प्रक्रियाओं में गड़बड़ियों को देखते हुए लगाईं गई थी।

बताते चलें कि मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के नॉमिनी डायरेक्टर भावेश गुप्ता ने भी बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिलने वाली ख़बरों के मुताबिक़, विजय शेखर शर्मा पेटीएम ब्रांड और ऐप वन97 कम्युनिकेशंस का नेतृत्व करना जारी रखेंगे।

अब से सात वर्ष पूर्व स्थापित पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने अपने निदेशक मंडल का दोबारा गठन किया है। नया गठित बोर्ड ही अब पीपीबीएल के भविष्‍य का कारोबार देखेगा। यह बोर्ड आगे के बैंक के फैसले लेगा। बोर्ड के इन सदस्‍यों में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन रह चुके श्रीनिवासन श्रीधर शामिल हैं।

 

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ सुरिंदर चावला हैं।
नवगठित बोर्ड मेंरिटायर्ड आईएएस अधिकारी देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गर्ग और रिटायर्ड आईएएस रजनी सेखरी सिब्बल को शामिल किया गया है। बोर्ड में पंजाब एंड सिंध बैंक के पूर्व ईडी अरविंद कुमार जैन भी शामिल हैं। ये एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *