सहवाग ने भारतीय टीम के स्कोर को भूल जाने वाला ओटीपी बताया

नयी दिल्ली 19 दिसंबर : भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारत की करारी हार के बाद कटाक्ष किया है।

सहवाग ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी के स्कोर को भूल जाने वाला ओटीपी करार दिया है।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में बहुत ख़राब खेली और पूरी तरह लड़खड़ा गयी। टीम अपने टेस्ट क्रिकेट का सबसे न्यूनतम 36 रन बनाकर ढेर हो गयी। सहवाग ने दूसरी पारी में भारतीय खिलाड़ियों के स्कोर को भूल जाने वाला ओटीपी बताया।

भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या में नहीं पहुंच सका है। सहवाग ने ट्वीट कर लिखा- “भारतीय खिलाड़ियों के दूसरी पारी में बनाए 49204084041 स्कोर भूल जाने वाले ओटीपी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *