गूगल सर्च को टक्कर देने की तैयारी में है सर्च इंजन चैट जीपीटी

यूज़र को बड़ी ही तेज रफ़्तार के साथ जवाब देने का दावा करने वाले सैम ऑल्टमैन की कंपनी इस सर्च इंजन लॉन्च कर रही है। कम्पनी का कहना है है कि यह वेब पर रियल टाइम सूचना तक एक्सेस प्रदान करता है और समय पर जवाब देता है।

गूगल सर्च को टक्कर देने की तैयारी में है सर्च इंजन चैट जीपीटी

चैटजीपीटी निर्माता ओपनएआई द्वारा लॉन्च सर्चजीपीटी एक एआई संचालित सर्च इंजन है और निर्माताओं के मुताबिक़ इसमें वेब पर रियल टाइम पर सूचना तक एक्सेस प्रदान करने की खूबी है।

कंपनी का दावा है कि यूजर्स को सर्च में पब्लिशर्स को लिंक कर उनसे जुड़ने में सहायता करने के लिए सर्चजीपीटी को डिजाइन किया गया है।

कंपनी का कहना है कि सर्चजीपीटी अभी टेस्टिंग मोड पर है जो नए एआई सर्च फीचर्स का एक टेंपरेरी प्रोटोटाइप है। सैम ऑल्टमैन द्वारा संचालित ओपनएआई के मुताबिक़ यह सबसे पहले फीडबैक प्राप्त करने के लिए यूजर्स और पब्लिशर्स के एक छोटे ग्रुप के साथ सर्च इंजन लॉन्च कर रहा है।

इस बारे में कंपनी का कहना है- “यह टेंपरेरी प्रोटोटाइप है, मगर हम भविष्य में इनमें से बेस्ट फीचर्स को सीधे चैटजीपीटी में एकीकृत करने की योजना बना रहे हैं।”

कंपनी के मुताबिक़ यूज़र्स फॉलो-अप सवाल ठीक वैसे ही पूछ सकेंगे, जैसे आप किसी व्यक्ति से बातचीत में पूछते हैं। दरअसल कंपनी का दावा है कि यूजर्स को सर्च में पब्लिशर्स को लिंक कर उनसे जुड़ने में सहायता करने के लिए सर्चजीपीटी को डिजाइन किया गया है।

कंपनी लोकल जानकारी और कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में सुधार की बात भी करती है और आगे बताती है कि ओपनएआई द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक़, रिस्पांस में क्लीयर, इन-लाइन, नेम और लिंक होते हैं, ताकि यूजर्स जान सके कि सूचना कहां से आ रही है और वे सोर्स लिंक वाले साइडबार में और भी ज्यादा रिजल्ट्स के साथ जल्दी से जुड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *