एमा स्टोन को साइंस के पैमानों ने बनाया दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला की बात अगर वैज्ञानिक नज़रिए से करें तो पिछले दिनों यह खिताब हॉलीवुड के हिस्से में आया है। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की गोल्डन रेश्यो बेस्ड लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन नंबर 8 पर रहीं।

एमा स्टोन को साइंस के पैमानों ने बनाया दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला

हाल ही में अपनी फिल्म के लिए सिर मुंडवाने वाली एक्ट्रेस एमा स्टोन ने सबसे खूबसूरत चेहरे की रेस में दुनिया भर की महिलाओं को पीछे छोड़ दिया है। ब्रिटिश इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्मेटिक एंड प्लास्टिक सर्जरी की एक हालिया स्टडी से पता चला है कि साइंस की नज़र में, दुनिया भर की महिलाओं में सबसे खूबसूरत चेहरा एक्ट्रेस एमा स्टोन का है।

लंदन के सेंटर फॉर एडवांस्ड प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जरी के डायरेक्टर डॉक्टर जूलियन डी सिल्वा इस काम के लिए जो दिलचस्प और वैज्ञानिक तरीका अपनाते हैं, उसमे वह गोल्डन रेश्यो (Golden Ratio) पर आधारित एक कंप्यूटराइज्ड फेस मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।

रिसर्च में मिलने वाला यह टाइटल उन्हें ग्रीक गोल्डन रेशियो या सुंदरता के स्टैंडर्ड को ध्यान में रखकर दिया गया है। सभी पैमानों पर खरी उतरने वाली एमा स्टोन को चेहरे के मामले में सबसे अच्छे स्कोर के आधार पर यह टाइटल दिया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि उन्हें ओवरऑल 94.72 परसेंट स्कोर दिया गया। उनके चेहरे की पूर्णता में जॉलाइन को 97%) और होंठों को 95.6% उच्चतम अंक मिले। पड़ताल में ग्रीक रेशियो पर आधारित फेस मैपिंग टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया। गोल्डन रेशियो एक मैथमेटिकल इक्वेशन पर आधारित है जिसका इस्तेमाल पुराने ग्रीक लोग सुंदरता मापने के लिए करते थे।

गोल्डन रेश्यो के आधार पर टॉप 10 सुंदरियों की बात करें तो-

1. एमा स्टोन (अमरीकी एक्ट्रेस) – 94.72%
2. जेंडाया (अमरीकी एक्ट्रेस) – 94.37%
3. फ्रीडा पिंटो (इंडियन इंटरनेशनल एक्ट्रेस) – 94.34%
4. वैनेसा किर्बी (ब्रिटिश एक्ट्रेस) – 94.31%
5. जेना ओर्टेगा (अमरीकी एक्ट्रेस) – 94.35%
6. मार्गो रॉबी (ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस) – 93.43%
7. ओलिविया रोड्रिगो (अमरीकी सिंगर) – 93.71%
8. ऐश्वर्या राय बच्चन (इंडियन एक्ट्रेस) – 93.41%
9. टैंग वेई (चाइनीज एक्ट्रेस) – 93.08%
10. बियॉन्से (अमरीकी सिंगर) – 92.40%

पिछले साल, इसी रिसर्च टीम ने दुनिया के 10 सबसे अट्रैक्टिव पुरुषों को चुना था, और एक्टर एरॉन टेलर-जॉनसन इस लिस्ट में टॉप पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *