टाइटैनिक के सबसे अमीर मुसाफिर की सोने की घड़ी ने ऑक्शन के रिकॉर्ड तोड़े

ब्रिटेन से अमरीका जाते वक्त 1912 में अटलांटिक सागर में डूब जाने वाले जहाज टाइटैनिक के एक बुज़ुर्ग की सोने की घड़ी को ऑक्शन के लिए रखा गया है। जहाज हादसे के वक्त इसमें सवार रहे एक यात्री की घड़ी की रिकॉर्ड कीमत में नीलामी हुई है। ये जहाज इंग्लैंड के साउथेम्प्टन से अमरीकी शहर न्यूयॉर्क जा रहा था।

टाइटैनिक के सबसे अमीर मुसाफिर की सोने की घड़ी ने ऑक्शन के रिकॉर्ड तोड़े

टाइटैनिक दुर्घटना में मारे इसिडोर स्ट्रॉस की सोने की पॉकेट वॉच नीलामी में 1.78 मिलियन पाउंड यानी करीब 21 करोड़ रुपए में बिकी है। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑक्शन करने वालों ने कहा कि यह टाइटैनिक की किसी भी यादगार चीज़ के लिए अब तक की सबसे ज़्यादा रकम है।

पिछले सप्ताह ब्रिटेन के विल्टशायर के डेवाईजेस में हेनरी ऑल्ड्रिज एंड सन ऑक्शनियर्स में ये बेची गई। इसे खरीदने के लिए अमीर लोगों के बीच होड़ दिखी और इसकी बोली 21 करोड़ तक गई।

यह एक रिकॉर्ड है क्योंकि अभी तक टाइटैनिक से जुड़े किसी भी सामन को इतनी बड़ी कीमत नहीं मिली थी। इसिडोर स्ट्रॉस और उनकी पत्नी आइडा उन 1,500 लोगों में शामिल थे, जिनकी मौत 14 अप्रैल 1912 को टाइटैनिक के डूबने से हो गई थी।

टाइटैनिक के डूबने के कुछ दिन बाद जब इसिडोर स्ट्रॉस का शव अटलांटिक से बरामद हुआ तो उनके सामान में 18 कैरेट की गोल्ड जूल्स जर्गेंसन पॉकेट वॉच भी शामिल थी। तब से यह घड़ी स्ट्रॉस परिवार के पास थी।

बताते चलें कि टाइटैनिक हादसे के शिकार स्ट्रॉस एक अमरीकी व्यवसायी, राजनेता और न्यूयॉर्क के मेसीज डिपार्टमेंट स्टोर के सह-मालिक थे। उस समय उनकी गिनती शहर के अमीर लोगों में होती थी। ऐसा कहा जाता है कि उनकी पत्नी को लाइफबोट में जगह मिल गई थी लेकिन उन्होंने अपने पति को छोड़कर नहीं जाने से इनकार कर दिया था और दोनों ही की मौत जहाज़ के साथ डूबने से हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *