सऊदी अरब का ऐतिहासिक शहर अल-उला दुनिया के 7 अजूबों में शामिल

जद्दाह: सऊदी अरब के उत्तर में स्थित सांस्कृतिक शहर अल-उला को 2023 में दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया है।

सऊदी अरब का ऐतिहासिक शहर अल-उला दुनिया के 7 अजूबों में शामिल

इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के बावजूद कुछ समय पहले तक अरब प्रायद्वीप के बाहर बहुत कम लोग इस स्थल को जानते थे या वहां जाते थे।

पुरस्कार विजेता यात्रा लेखक आर्विन मिलर के अनुसार, अरब इतिहास के 200,000 वर्षों का खुलासा तब हुआ जब आधिकारिक तौर पर वर्ष 2022 के अंत में पर्यटकों के लिए खोला गया। मिलर ने 2023 वंडर्स की सूची संकलित की है।

अल-उला सऊदी अरब के उत्तर-पश्चिमी रेगिस्तान में स्थित है, जो अभी भी काफी हद तक जानकारी के मामले में रहस्य बना हुआ है। एक अनुमान के अनुसार इस क्षेत्र के केवल 5 प्रतिशत भाग की खुदाई की गई है।

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, अल हजर चट्टानों को काटकर बनाए जाने वाले मक़बरों यानी अपने रॉक-कट मकबरों के लिए प्रसिद्ध है।

अल उला के आलावा आर्विन मिलर ने फ्रांस के मोंट सेंट-मिशेल, अर्जेंटीना के पैरेटो मोरेनो ग्लेशियर, भूटान के टाइगर्स नेस्ट मोनेस्ट्री, तुर्की के कप्पाडोसिया, ब्रिटेन के लेक डिस्ट्रिक्ट और दक्षिण अफ्रीका के सार्डिन रन को 2023 के सात अजूबों की सूची में शामिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *