सऊदी अरब ने अमिताभ बच्चन को दिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

रियाद: सऊदी अरब ने महानायक अमिताभ बच्चन को ‘जॉय अवार्ड्स 2023’ में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इससे पहले सऊदी सिनेमा का यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और सलमान खान को भी मिल चुका है।

सऊदी अरब ने अमिताभ बच्चन को दिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

जॉय अवॉर्ड्स का रंगारंग समारोह रियाद में आयोजित किया गया जिसमें दुनिया भर के कलाकारों ने शिरकत की। 80 वर्षीय अमिताभ बच्चन को उनके 60 साल के सफल फिल्मी करियर और बॉलीवुड फिल्म उद्योग के वैश्विक राजदूत होने के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा है कि सिनेमा लोगों को करीब लाने और मानव समाज में सामंजस्य स्थापित करने का माध्यम है।

जॉय अवार्ड्स का आयोजन सऊदी अरब के जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी द्वारा किया जाता है और 20 कलाकारों को नवीनतम शो में पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *