सानिया मिर्जा ने घर के बाहर अपने और अपने बेटे की ‘नेम प्लेट’ लगवाई

मशहूर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने जिंदगी में बोरियत या उदासी की जगह खुशी को चुना है। सानिया मिर्जा एक टेनिस स्टार होने के साथ मशहूर और व्यस्त उद्यमी भी हैं। इन सबके बीच वह एक जिम्मेदार मां की भी भूमिका को बखूबी निभा रही हैं।

सानिया मिर्जा ने घर के बाहर अपने और अपने बेटे की 'नेम प्लेट' लगवाई

पूर्व टेनिस खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नई तस्वीरें साझा कीं जिसमें सानिया को अपने घर के बाहर अपने और अपने बेटे के नाम की प्लेट लगाते हुए देखा जा सकता है।

‘सानिया और इज़हान’ नाम से जैसे ही ये तस्वीर सामने आई सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गई। सानिया ने इस पोस्ट पर “यह और वह,” कैप्शन लगाया है।

कई इंटरनेशनल ब्रांड्स की एम्बेसडर सानिया मिर्जा अक्सर अपने बेटे, भतीजी और बहन के साथ मस्त और बिंदास मूड में तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं।

इस पोस्ट में सानिया ने कुछ प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ अपनी, दोस्तों, बहन और बच्चों की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

एक तस्वीर में सानिया मिर्जा ने एक कॉफी मग साझा किया है जिस पर ‘खुश रहना चुनें’ (choose to be happy) शब्द लिखे हुए हैं।

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी ने जहाँ कई लोगों हैरान किया था वहीँ इस वर्ष आने वाली उनकी तलाक की खबरें भी सभी को चौंका गई थीं। इन सबके बाद भी सानिया अपने बेटे के साथ एक व्यस्त जीवन गुज़ार रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *