सानिया मिर्जा और मेट पाविक मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

सानिया मिर्जा और मेट पाविक की इंडो-क्रोएशियाई जोड़ी विंबलडन के मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई है।

सानिया मिर्जा और मेट पाविक मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

विम्बलडन 2022 में सानिया और पाविच की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को ये वॉकओवर मिला दूसरे दौर के मैच में इवान डोडिग और लतीशा चान की जोड़ी से मिला। इन दोनों ने शुरुआती दौर में स्पेन के डेविड वेगा हर्नांडेज और जॉर्जिया की नतेला जालामिइजे की जोड़ी को 6-4, 3-6, 7-6 से परास्त किया था।

क्वार्टर फाइनल में इस जोड़ी के सामना ब्रूनो सोरेस और बीट्रिज हद्दाद मैया की ब्राजीलियाई जोड़ी या जॉन पीयर और गैब्रिएला डाब्रोवस्की की ऑस्ट्रेलियाई-कनाडाई जोड़ी से होने का अनुमान है।

सानिया मिर्ज़ा इस बात की घोषणा पहले ही कर चुकी है कि यह उनके करियर का आखिरी सत्र है। महिला युगल में वह चेक गणराज्य की जोड़ीदार लूसी हरडेका के साथ शुरुआती दौर में हार गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *