बाल कलाकार सना सईद को लोग उनके असली नाम से कम और अंजलि के नाम से ज़्यादा जानते हैं। अंजलि ने फिल्म कुछ कुछ होता है में छोटी बच्ची का किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाई थी। यही अंजलि अब 37 साल की हो चुकी हैं।
हाल ही में सना की सगाई की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। एक विदेशी बॉयफ्रेंड संग सगाई की इन तस्वीरों और वीडियो के सामने आने के बाद उनके चाहने वाले भी काफी खुश दिखे।
मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि सना ने 2023 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साबा वॉनर से सगाई कर ली थी। सना के मंगेतर हॉलीवुड साउंड डिजाइनर हैं और लॉस एंजेलिस में रहते हैं। सना अक्सर उनके साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
कुछ-कुछ होता है की रिलीज़ के 28 साल बाद भी उन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बीच सना सईद भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
हालाँकि सुन्दर नज़र आने वाली सना जिस लोकप्रियता की हकदार वे थीं, वह उन्हें हासिल नहीं हुई। इस सुपर हिट फिल्म के बाद उन्हें एक दो फिल्मों के अलावा कुछ डांस रियलिटी शो में ही देखा गया।
1998 में आई आने वाली ‘कुछ कुछ होता है’ एक ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का बजट लगभग दस करोड़ का था, जिसके मुकाबले इसने दुनिया भर में लगभग 106 करोड़ की कमाई की थी। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। सना को इस फिल्म में मुख्य कलाकारों जैसी शोहरत मिली थी।