सैमसंग और एनएसडीसी का 50,000 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य

नयी दिल्ली 17 अगस्त : इलेक्ट्रानिक उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी सैमसंग इंडिया ने इलेक्ट्रानिक्स रिटेल क्षेत्र में रोजगार कके लिए 50 हजार युवाओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से नेशनल स्किल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एनएसडीसी) के साथ साझेदारी करते हुये आज ‘सैमसंग दोस्त’ (डिजिटल एवं ऑफलाइन स्किल ट्रेनिंग) शुरु करने की घोषणा की।

सैमसंग और एनएसडीसी का 50,000 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि यह एक सीएसआर पहल है जिसका लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में 50,000 युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल सेक्टर में नौकरी के लिए तैयार करना है। सैमसंग ने देश भर में मौजूद कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से प्रोग्राम को आगे बढ़ाने के लिए एनएसडीसी के साथ साझेदारी की है। सैमसंग दोस्त इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में सबसे बड़ा स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम होगा।

सैमसंग पिछले 25 वर्षों से भारत का एक भरोसेमंद भागीदार रहा है। मैन्युफैक्चरिंग, आरएंडडी, रिटेल और कम्युनिटी डेवलपमेंट में भारी निवेश के साथ सैमसंग कंज्यूमर ड्यूरेबल और स्मार्टफोन के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है। सैमसंग ने नोएडा में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री की स्थापना की है। इसके साथ ही सरकार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को दिए जा रहे प्रोत्साहन में सैमसंग एक प्रमुख भागीदार भी है। सरकार के इस प्रयास से मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ रिटेल सेक्टर में युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

कौशल प्रशिक्षण के बाद रोजगार सृजन की संभावना को ध्यान में रखते हुए, सैमसंग ने ‘सैमसंग दोस्त’ कार्यक्रम के लिए एनएसडीसी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत युवाओं को 200 घंटे का क्लासरूम और ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त होगा। इसके बाद सैमसंग रिटेल स्टोरों पर पांच महीने की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग मिलेगी। इस दौरान ट्रेनिंग के साथ ही इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड के अनुसार प्रशिक्षर्थी को मासिक वेतन भी मिलेगा। इससे युवाओं को भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल क्षेत्र में नौकरियों के लिए जरूरी योग्यता और स्किल प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट एवं सीईओ केन कांग ने कहा: “सैमसंग पिछले 25 वर्षों में भारत का प्रतिबद्ध भागीदार रहा है, और इसने अपने सिटिजनशिप प्रोग्राम के जरिए पूरे भारत में लोगों और समुदायों के लिए अपना योगदान दिया है। सैमसंग दोस्त प्रोग्राम भारत सरकार की स्किल इंडिया पहल का ही एक हिस्सा है और पावरिंग डिजिटल इंडिया के हमारे विजन का मूर्त रूप है जो युवा भारत की अगली पीढ़ी को सशक्त बनाना चाहता है। इस नए कार्यक्रम के साथ, हमारा लक्ष्य देश में युवाओं में स्किल और रोजगार के बीच के अंतर को दूर करना है। इसकी मदद से उन्हें तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक्स खुदरा क्षेत्र में जॉब हासिल करने में मदद मिलेगी।

इस कार्यक्रम में ऐसे युवा भाग ले सकते है जिन्होंने स्कूली शिक्षा पूरी कर ली है। इन्हें भारत में 120 केंद्रों पर एनएसडीसी के अनुमोदित प्रशिक्षण भागीदारों के माध्यम से प्रशिक्षिण प्रदान किया जाएगा। ऑन द जॉब ट्रेनिंग पूरा करने के बाद प्रतिभागियों का मूल्यांकन और प्रमाणन टेलिकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल (टीएसएससी) द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *