महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बनी नेटा डिसूजा

नयी दिल्ली 17 अगस्त : कांग्रेस ने वरिष्ठ महिला नेता नेटा डिसूजा को महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बनी नेटा डिसूजा

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल पदभार ग्रहण करने को कहा है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव के सोमवार को पार्टी छोड़ने के बाद यह पद खाली हो गया था।

सुश्री डिसूजा कांग्रेस छात्र इकाई एनएसयूआई से अध्यक्ष रही है। उन्होंने महिला कांग्रेस में महासचिव तथा युवा कांग्रेस में सचिव पद के दायित्व को भी निभाया है। वह पार्टी में कई अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *