करीब चार दशक बाद रेखा के साथ नज़र आएंगे सलमान खान

सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। 60वें जन्मदिन के मौके पर सलमान खान की पहली फिल्म के निर्देशक जे के बिहारी ने दबंग खान के साथ फिर से काम करने की इच्छा जाहिर की है। जे के बिहारी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह सलमान खान और दिग्गज अभिनेत्री रेखा को एक साथ बड़े पर्दे पर लाना चाहते हैं।

करीब चार दशक बाद रेखा के साथ नज़र आएंगे सलमान खान

बिहारी के निर्देशन में सलमान खान को सिल्वर स्क्रीन पर अपना पहला लॉन्च मिला था। करीब 37 वर्षों बाद उन्होंने अब एक नई प्रेम कहानी लिखी है और इसे लेकर सबसे पहले सलमान से ही संपर्क किया।

निर्देशक के मुताबिक, सलमान को स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया। खास बात यह रही कि जेके बिहारी ने सलमान से किसी तरह की पैसों की मदद लेने से इनकार करते हुए सिर्फ उनके नाम की मौजूदगी को ही पर्याप्त माना।

गौरतलब है कि यह प्रोजेक्ट समय पर आगे नहीं बढ़ सका।दरअसल निर्देशक को बीच में दिल की बीमारी और कोरोना महामारी के कारण फिल्म रोकनी पड़ी। लेकिन अब जे के बिहारी एक बार फिर पूरी ऊर्जा के साथ नई योजना पर काम कर रहे हैं।

इंटरव्यू में निर्देशक ने बताया कि उन्होंने ‘बीवी हो तो ऐसी’ का दूसरा भाग लिख लिया है। यह फिल्म मां और बेटे के रिश्ते पर आधारित होगी। उनकी ख्वाहिश है कि इस फिल्म में सलमान खान बेटे की भूमिका निभाएं, जबकि रेखा को वह सास के किरदार में देखना चाहते हैं। इसके लिए सलमान ने अपनी सहमति जाता दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *