4 बीवी, 40 बच्चे वाले बयान पर साक्षी महाराज ने दी सफाई

नई दिल्ली। 4 बीवी, 40 बच्चे वाले बयान पर बुरी तरह फंसे बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने चुनाव आयोग के समक्ष सफाई दी है। चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि उन्होंने किसी धर्म पर टिप्पणी नहीं की थी बल्कि जनसंख्या पर नियंत्रण किए जाने की बात कही थी।

sakchi

 

उन्होंने कहा कि यह बयान किसी राजनीतिक रैली में नहीं, संतों के कार्यक्रम में दिया गया था। साक्षी महाराज ने अपने बयान पर खेद जताने से साफ इंकार कर दिया है। साक्षी महाराज ने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं।

 

आयोग को जवाब देने के बाद मीडिया से बातचीत में साक्षी ने कहा कि उनकी टिप्पणी किसी धर्म के खिलाफ नहीं थी। उन्होंने हास्यास्पद तुलना करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी 16,000 शादियां की थीं। साक्षी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके भी कई बच्चे हैं।

 

साक्षी ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप को नकारते हुए कहा कि मैंने यह बयान किसी राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं दिया गया, वह संतों द्वारा आयोजित कार्यक्रम था। मैंने किसी धर्म का नाम नहीं लिया। जनसंख्या पर नियंत्रण होना चाहिए। औरतें बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं हैं। हिंदुओं में भी कई लोगों के ज्यादा बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *