आज हुआ ‘द गाजी अटैक’ का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई। फिल्म ‘द गाजी अटैक’ का पोस्टर रिलीज़ हो गया हैं साथ ही आज इसका ट्रेलर रिलीज़ हुआ। निर्माता करन जौहर की फिल्म फरवरी 2017 को रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म का निर्देशन देबुकांत संकल्प रेड्डी कर रहे हैं। फिल्म में किरदारों के रूप में राणा दग्गबुत्ती, तापसी पन्नू, के के मेनन और अतुल कुलकर्णी दिखाई देंगे।

ghazi

 

यह फिल्म भारत में पहली बार हुए समुद्री युद्ध पर आधारित हैं। द गाजी अटैक एक नेवी आॅफिसर और उसकी टीम की कहानी है कि उन्होंने किस तरह 18 दिन तक वह लोग पानी के अंदर रहे। जी हां, भारतीय नौसेना को समर्पित ये फिल्म शानदार होगी, ऐसा ट्रेलर से ही पता चल रहा है।

 

राणा दग्गबुत्ती और तापसी पन्नू इससे पहले फिल्म बेबी में एक साथ दिखाई दे चुके हैं। राणा दग्गबुत्ती को बाहुबली में उनके किरदार के लिए काफी तारीफ मिली थी वहीं तापसी पन्नू ने भी पिंक में निभाई अपनी भूमिका द्वारा दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

 

तापसी इसी साल रनिंग शादी डॉट कॉम में नज़र आएगी जिसका हालही कुछ दिन पहले ट्रेलर रिलीज़ हुआ था। तापसी इन फिल्मों के लिए भी काम कर रही हैं जैसे नाम शबाना, जुड़वां 2 . वही तापसी फैशन मैगजीन कॉस्मोपॉलिटन के जनवरी, 2017 इश्यू में कवर पिक में नज़र आएँगी। कवर पर तापसी क्रॉप टाप और स्कर्ट के साथ नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *