‘सैयारा’ के सुरूर ने इसे सौ करोड़ क्लब में पहुंचाया

पहले वीकेंड पर ही मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने धमाल मचा दिया। फिल्म ने केवल चार दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की यह डेब्यू फिल्म अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

'सैयारा' के सुरूर ने इसे सौ करोड़ क्लब में पहुंचाया

म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ का सुरूर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हुई और पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई। ‘सैयारा’ ने अब भारतीय बॉक्स ऑफिस के इतिहास में सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

महज़ तीन दिनों में 80 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली ‘सैयारा’ ने मंडे टेस्ट में अच्छे नंबर हासिल किए। इस फिल्म ने संडे को 35.75 करोड़ रुपए की कमाई थी और अगले दिन मंडे को 22.5 करोड़ रुपए की कमाई की।

सोमवार को फिल्मों का कलेक्शन अमूमन काफी नीते आ जाता है। ऐसे में सैयारा का भी कलेक्शन नीचे आया है, इसके बावजूद फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ‘सैयारा’ की कुल कमाई 105.76 करोड़ रुपए हो चुकी है और इस तरह से ‘सैयारा’ ने चार दिनों में ही सौ करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है।

ओपनिंग कलेक्शन की बात करें तो पहले वीकेंड पर इसने इतिहास रच दिया था। इस रोमांटिक फिल्म ने चार दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. इस तरह ‘सैयारा’ ने भारत में किसी रोमांटिक फिल्म के लिए सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड के साथ इतिहास रच दिया है।

सोमवार, 21 जुलाई को यशराज फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ‘सैयारा’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट साझा किया है। मेकर्स के मुताबिक, ‘सैयारा’ ने अपने पहले वीकेंड में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 119 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसने भारत में 101.75 करोड़ ग्रॉस (84 करोड़ रुपये नेट) कलेक्शन किया है। वहीँ ओवरसीज की बात करें तो फिल्म ने 17.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस उपलब्धि के लिए मेकर्स ने सभी का शुक्रिया अदा किया है।

यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज़ हुई थी। अहान पांडे और अनीत पड्डा की यह पहली फिल्म है। फिल्म ने रिलीज़ के पहले वीकेंड में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *