नई दिल्ली। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे पर दिए बयान को लेकर शुक्रवार को संसद में माफी मांग ली। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया।
प्रज्ञा के माफी मांगने के बाद भी कांग्रेस ने भाजपा सांसद को निलंबित करने की मांग करते हुए लोकसभा में जमकर हंगामा किया। हालांकि भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने सफाई पेश करते हुए माफी मांग ली कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
#RahulGandhi says I stand my what I have written on twitter. वो (terrorist) भी हिंसा का प्रयोग करता था और ये भी हिंसा का प्रयोग करती है। #sadhvipragya https://t.co/o8J1nXUaYV pic.twitter.com/j4dJ51ih2d
— Kirandeep Bhatia (@raydeep) November 29, 2019
दूसरी ओर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल से माफी की मांग की है, जिन्होंने एक महिला सांसद को आतंकवादी कहा। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर की यह कहते हुए आलोचना की थी कि एक आतंकवादी ने दूसरे आतंकवादी (नाथूराम गोडसे) को देशभक्त कहा।
इतना ही नहीं दुबे ने राहुल के बयान पर सदन में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने की भी मांग की।