टीम इंडिया के गेंदबाजों पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा बयान

मुंबई: 26 दिसंबर से टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा शुरू होगा। टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में खेला जायेगा। इस बीच सचिन तेंदुलकर ने गेंदबाजों को लेकर बड़ा बयान दिया हैं।

टीम इंडिया के गेंदबाजों पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा बयान

सचिन तेंदुलकर का मानना है कि आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया के गेंदबाजों के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 विकेट चटकाने की काबिलियत है। तेंदुलकर ने कहा कि टीम इंडिया के पास एक बढ़िया गेंदबाजी अटैक है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा देते हैं, शार्दुल ठाकुर गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं। हमारे गेंदबाजी आक्रमण में 20 विकेट लेने की काबिलियत है। आर अश्विन का अनुभव काफी काम आएगा।

तेज गेंदबाजों में ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को दक्षिण अफ्रीका में खेलने का अनुभव है। तेंदुलकर ने कहा कि ईशांत शर्मा का जादू दक्षिण अफ्रीका में देखने को मिल सकता हैं। मैं मोहम्मद शमी से काफी प्रभावित हूं, उनका रन-अप और स्टंप के प्रति नजरिया बेहतरीन है। कुल मिलाकर हमारे पास बेहतरीन तेज गेंदबाजी अटैक है। अगर आपको मैच जीतना हैं तो 20 विकेट चटकाना जरूरी हैं और हमारे पास ऐसा गेंदबाजी अटैक है जो 20 विकेट झटक सकते है।

18 सदस्यीय टीम में दिग्गज आलराउंडर रविंद्र जडेजा, स्पिनर अक्षर पटेल और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को फिटनेस समस्याओं की वजह से टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है। आलराउंडर हनुमा विहारी की टीम में वापसी हुई है।खराब फॉर्म से जूझ रहे तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और टेस्ट के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भी टीम में जगह मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *