ओटीटी पर इस साल तहलका मचाने वाली बेस्ट सीरीज

इस साल ओटीटी पर कई वेब सीरीज ने धमाका किया। बीते बरस लगे लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों के बंद रहने के चलते ज्यादातर लोगों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख किया और इसपर फिल्में देखना शुरू किया। इन सिरीज़ ने बड़ी संख्या में दशकों का मनोरंजन किया और एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज यहां रिलीज की गई। आइये देखते हैं कि इस वर्ष की कुछ बेस्ट ओटीटी सीरीज कौन सी रहीं-

ओटीटी पर इस साल तहलका मचाने वाली बेस्ट सीरीज

द फैमिली मैन सीजन 2
मनोज बाजपेयी और सामंथा अक्किनेनी की सबसे हिट सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ को 4 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया। इस सिरीज़ को दर्शकों ने काफी सराहा।

आर्या 2
सुष्मिता सेन की सीरीज ‘आर्या’ की बड़ी सफलता के बाद इसका दूसरा सीजन ‘आर्या 2’ इस साल रिलीज किया गया। इस फिल्म को डिज्नीप्लस हॉटस्टार एप पर प्रदर्शित किया गया है।

मनी हाइस्ट सीजन 5
दुनियाभर में अपनी मजेदार कहानी के लिए चर्चित सीरीज ‘मनी हाइस्ट सीजन 5’ को 3 दिसंबर 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया।

मुंबई डायरीज
मुंबई 26/11 हमलों पर आधारित इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया। इसमें मोहित रैना, कोंकोना सेन शरमा, श्रेया धनवंतरी समेत अन्य कई कलाकार नजर आए।

बॉम्बे बेगम्स
बॉम्बे बेगम्स कहानी है 5 ऐसी सशक्त महिलाओं की जो अपने काम में बेहद प्रतिभाशाली हैं लेकिन उन्हें समाज के हर जगहों पर लिंगभेद का शिकार होना पड़ता है। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *