एक स्पैमर ने भारत में किए 20 करोड़ कॉल्स ट्रू कॉलर की रिपोर्ट में भारत चौथे नंबर पर

ट्रूकॉलर की एक रिपोर्ट से होने वाला खुलासा बताता है कि भारत स्पैम कॉल और मैसेज से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में से एक है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल भारत में सिर्फ एक स्पैमर द्वारा 202 मिलियन से अधिक स्पैम कॉल किए गए। सबसे ज्यादा स्पैम कॉल ब्राजील में आते है।

एक स्पैमर ने भारत में किए 20 करोड़ कॉल्स ट्रू कॉलर की रिपोर्ट में भारत चौथे नंबर पर

ट्रूकॉलर के मुताबिक एक फोन नंबर से हर दिन लगभग 6 लाख 64 हजार लोगों को कॉल के जरिए परेशान किया गया। इस स्पैमर ने हर घंटे 27 हजार लोगों को स्पैम कॉल किया है। इस आकड़े के साथ ही ट्रूकॉलर की टॉप-20 मोस्ट स्पैम्ड कंट्रीज की लिस्ट में भारत 9वें नंबर से चौथे नंबर पर आ गया है। भारत में सभी स्पैम का बड़ा हिस्सा 93.5% – सेल्स या टेलीमार्केटिंग कॉल थीं।

ट्रूकॉलर एक पॉपुलर ऐप हैजो अनचाहे कॉल और स्पैम पर नजर रखती है और उन्हें ब्लॉक भी करती ह। कंपनी ने इस साल के लिए ग्लोबल स्पैम रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट मे कहा गया है कि स्पैम कॉल्स में सबसे पॉपुलर स्कैम KYC और OTP से ही जुड़ा होता है।यानी यूजर्स से या तो KYC कराने के लिए उनकी डिटेल्स मांगी जाती है या फिर उनसे OTP बताने को कहा जाता है।

सबसे ज्यादा स्पैम कॉल ब्राजील में आते है, इसलिए ब्राजील इस लिस्ट में टॉप पर है। ब्राजील में हर महीने हर यूजर के पास लगभग 33 स्पैम कॉल्स आते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर पेरू है जहां हर महीने यूजर्स के पास लगभग 18 स्पैम कॉल्स आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *