शिवसेना का बीजेपी पर हमला, कहा, यह सरकार मुगलों की तरह काम कर रही है

मुंबई : शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी को मुगलों की तरह काम करने वाला बताया है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामने में भाजपा पर निशाना साधा। लेख में कहा गया कि बीजेपी अपनी हिंदुत्व के एजेंडे को भूल गई है। Saamna

Saamna

यह लेख मुंबई नगर निगम चुनावों में गठबंधन टूटने के बाद आया है।

लेख में लिखा है, ‘जो लोग हिंदुत्व और राम मंदिर का जिक्र करके, गंगा का पानी बेच-बेचकर आगे बढ़े वह ही राज्य में हमारे भगवानों को रखने पर बैन लगा रहे हैं।’

दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने कुछ दिन पहले एक सर्कुलर जारी किया था।

उसमें लिखा गया था कि सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में भगवान की तस्वीरें नहीं लगा सकते।

लेकिन शुक्रवार को शिव सेना के मंत्रियों ने इसका विरोध किया जिसके तुरंत बाद सर्कुलर को वापस ले लिया गया।

लेख में छत्रपति शिवाजी का जिक्र करते हुए आगे लिखा गया, ‘छत्रपति ने कभी धर्म के साथ राजनीति नहीं की। उन्होंने हिंदु भगवानों को मुगलों से बचाने के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन आज की सरकार मुगलों की तरह बर्ताव कर रही है।’

कश्मीर का भी जिक्र: लेख में कश्मीर का जिक्र करते हुए लिखा गया कि बीजेपी कश्मीरी पंडितों को उनका हक नहीं दिलवाना चाहती बल्कि हमेशा महबूबा मुफ्ती की ‘आरती उतारते’ रहना चाहती है। लेख में बीजेपी पर आरोप लगाया गया कि वह धर्म की रक्षा नहीं करना चाहती।

लेख में यह भी कहा गया है कि बीजेपी ने शिवसेना की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। कहा गया है कि दोनों पार्टियों ने 2014 में गठबंधन तो कर लिया लेकिन तब से अबतक दोनों पार्टियां के रिश्ते ठीक नहीं हैं।

www.naqeebnews.com

# Saamna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *