रूस-यूक्रेन में युद्ध से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

रूस-यूक्रेन में युद्ध के की खबर का असर कल अमेरिकी शेयर के बंद होने के समय नज़र आया। इसका असर आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत में ही नज़र आ गया। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार 6 सत्रों की गिरावट के बाद आज सातवें सत्र में भी भारी गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह सवा नौ बजे 1813 अंक गिरकर 55418 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी भारी गिरावट देखी गई।

रूस-यूक्रेन में युद्ध से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के बाद बीएसई सेंसेक्स 68.62 अंक नीचे आ गया। यूक्रेन संकट को लेकर निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

डाऊ जोंस बुधवार को 464 अंक गिरकर 33131के स्तर पर बंद हुआ। जबकि नैस्डैक में 2.57 फीसद यानी 344 अंकों की गिरवट रही। इस गिरावट की वजह से नैस्डेक 13037 के स्तर पर बंद हुआ। यही नहीं एसएंडपी में भी 79 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1457 अंकों की गिरावट के साथ 55,774.15 के स्तर पर था तो निफ्टी 404 अंक लुढ़क कर 16659 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। रूस-यूक्रेन विवाद की वजह से बैंक निफ्टी, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, आईटी इंडेक्स, मेटल, मीडिया, फार्मा, पीएसयू बैंक समेत सभी इंडेक्स में गिरावट दिख रही है।

निवेशकों को यह उम्मीद थी कि यूक्रेन सीमा के पास रूसी सेना की गतिविधियों के बाद रूस पर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का रुख नरम पड़ेगा और युद्ध की आशंका दूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *