धुरंधर के टाइटल ट्रैक पर थिरकीं रशियन-जॉर्जियन स्केटर अनास्तासिया गुबानोवा

रणवीर सिंह की अभिनीत फिल्म धुरंधर बीते दिसंबर के पहले सप्ताह में रिलीज़ हुई थी। फिल्म ज़बरदस्त सफल भी रही। इसे सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल दर्शकों के बीच भी फैंस पसंद किया गया। इस बीच खबर है कि इसका टाइटल ट्रैक इतना पॉपुलर हुआ कि यह स्पोर्टिंग इवेंट्स, फैन एडिट्स और अब दुनिया के सबसे बड़े एथलेटिक स्टेज पर भी सुनाई दिया।

धुरंधर के टाइटल ट्रैक पर थिरकीं रशियन-जॉर्जियन स्केटर अनास्तासिया गुबानोवा

विंटर ओलंपिक 2026 में में वह पल आये जब कल्चरल क्रॉसओवर देखने को मिला। हुआ यह कि पॉपुलर हिंदी फिल्म ट्रैक पर की गई फिगर-स्केटिंग रूटीन ने दुनिया भर का ध्यान खींचा। मिलान और कोर्टिना डी’एम्पेजो में हुए इस इवेंट के वीडियो ऑनलाइन खूब शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें रशियन-जॉर्जियन फिगर स्केटर अनास्तासिया गुबानोवा धुरंधर के वायरल टाइटल ट्रैक पर परफॉर्म करती नज़र आ रही हैं। इतना ही नहीं, इसके अलावा भी बॉलीवुड के कई गानों पर भी स्केटिंग के नज़ारे देखने को मिले।

अनास्तासिया गुबानोवा का स्केटिंग परफॉर्मेंस अशोका के ‘सन सननना सना’ गाने से शुरू हुआ। दर्शक भी इस जानी-पहचानी बॉलीवुड धुन सुन कर खुमार में आ गए। हिंदी गानों की लय के साथ स्पिन और फुटवर्क का समायोजन वाक़ई कमल का रहा।

गुबानोवा के इस परफॉर्मेंस को यूजर्स, भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान बताते हुए इसकी भरपूर सराहना कर रहे हैं। फैंस उनकी स्किल और उनके सोचे-समझे म्यूजिकल चॉइस दोनों की तारीफ कर रहे हैं।

इस दौरान गुबानोवा ने अपने परफॉर्मेंस में एक पंजाबी फॉक डांस स्टेप भी शामिल किया, जिससे दर्शकों ने तालियां बजाईं। जल्दी ही ये दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने रिएक्शन देने भी शुरू कर दिए।

गुबानोवा ने परफॉर्मेंस को और भी लुभावना अंदाज़ देने के लिए अपना कॉस्ट्यूम भी खास चुना। उन्होंने रेड और गोल्डन कलर की मिनी ड्रेस के साथ लाल बिंदी लगाई थी। उनका यह अंदाज़ भी सुर्ख़ियों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *