पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित 500 अमेरिकियों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध

मॉस्को: रूस ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित 500 अमेरिकियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित 500 अमेरिकियों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध

रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बाइडेन प्रशासन लगातार रूस पर प्रतिबंध लगा रहा है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित 500 अमेरिकियों पर प्रवेश प्रतिबंध, रूसी विरोधी कार्रवाइयों की प्रतिक्रिया है। अमेरिका को यह बहुत पहले ही समझ लेना चाहिए था कि हमारे खिलाफ की गई किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि बाइडन प्रशासन की तरफ से बार-बार रूस पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों के मद्देनजर अब पुतिन सरकार भी 500 अमेरिकियों के लिए अपने दरवाजे बंद कर रही है।

संयुक्त राज्य अमेरिका ने कल प्रतिबंध सूची में सैकड़ों रूसी कंपनियों और व्यक्तियों को जोड़ा। अमेरिका का कहना है कि प्रतिबंध यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता की प्रतिक्रिया है।

रूस का कहना है कि उसने अमेरिकी सांसदों और रूस के खिलाफ गलत जानकारी फैलाने वाले थिंक टैंक के लोगों को भी ब्लैकलिस्ट किया है। इसके अलावा यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने वाली कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *