कानपुर में होगी RSS की बैठक

 

कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारकों की वार्षिक बैठक यूपी के कानपुर में होगी। 11 से 15 जुलाई तक होने वाली इस बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत संघ के सभी प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे।

RSS

आरएसएस सूत्रों के मुताबिक 11 जुलाई से कानपुर के बिठूर में प्रांत प्रचारकों का जमावड़ा लगेगा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारकों की बैठक हर साल जुलाई माह में देश के किसी भी शहर में आयोजित होती है। इस बार यह कानपुर में आयोजित हो रही है।

इसमें देश भर से आने वाले प्रांत प्रचारक शामिल होंगे। प्रांत प्रचारकों की इस बैठक में शारीरिक, बौद्धिक सामाजिक सरोकार और सामूहिक चर्चा के कार्यक्रम होंगे।

दूसरे चरण की बैठक में संघ के प्रांत प्रचारकों के अलावा संघ से जुड़े अन्य संगठनों जैसे विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, विद्या भारती, भारतीय मजदूर संघ और आरोग्य भारती जैसे 40 सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी भाग लेंगे। तीसरे चरण की बैठक में केवल आरएसएस के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे जो दोनो चरणों की बैठकों की समीक्षा करेंगे।

इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, सह कार्यवाह भैयाजी जोशी, सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी के अलावा संघ के प्रमुख पदाधिकारियों के मौजूद रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *