अपनी कला से भारतीय फैशन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला गए रोहित बल

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का 63 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया है। पिछले काफी समय से बीमार फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये यह जानकारी साझा की।

अपनी कला से भारतीय फैशन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला गए रोहित बल

भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ समकालीन फैशन के मेल का पर्याय बन चुके रोहित अपने अनोखे डिजाइन किए हुए कपड़ों की बदौलत हॉलीवुड के कई सितारों और सुपर मॉडल की पसंद रहे हैं।

रोहित ने भारतीय फैशन को न सिर्फ एक नए सिरे से परिभाषित किया है बल्कि देश में फैशन डिजाइनिंग को एक व्यावहारिक और ग्लैमरस पेशे के तौर पर लोकप्रिय भी बनाया है।

टाइम मैगजीन द्वारा उन्हें 1996 में भारत का ‘मास्टर ऑफ फैब्रिक एंड फैंटेंसी’ बताया गया और पत्रिका ने मशहूर हस्तियों की अपनी सूची में उन्हें जगह दी।

रोहित की वेबसाइट उनकी शख्सियत का खुलासा करती हुई कहती है- “जो कैटवॉक और फैशन टॉक्स के लिए इतिहास, लोक कथाओं, ग्रामीण शिल्प और विलुप्त होती जा रही कलाओं को सही तालमेल के माध्यम से कल्पनाशील और अद्भुत कृतियां तैयार करता है।”

टाइम मैगजीन ने 1996 में रोहित को भारत का ‘मास्टर ऑफ फैब्रिक एंड फैंटेंसी’ बताया। हॉलीवुड के कई सितारों की पसंद रहे रोहित ने कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के कपड़े डिज़ाइन किए थे।

इसके अलावा रोहित बल ने कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो के होस्ट अमिताभ बच्चन और दूसरे लोगों के लिए कपड़ों को डिजाइन किया था।

टेनिस स्टार अन्ना कुर्निकोवा ने साल 2001 में उनके डिज़ाइन किए कपड़े पहनकर पेरिस फैशन में रैंप वॉक किया था। उन्होंने ब्रिटिश एयरवेज के क्रू मेंबर्स के लिए भी कपड़े डिजाइन किए थे।

हालाँकि खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्होंने एक लंबे समय तक अपने काम से किनारा किया हुआ था मगर कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने अपनी कामकाजी दुनिया में वापसी की थी। बीमारी के बावजूद अपनी कमजोर को पछाड़ते हुए उन्होंने अक्तूबर में आयोजित इंडिया फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में अपने मॉडलों के साथ शिरकत की थी।

रोहित बल के जीवन वृत्तांत की बात करें तो उनका जन्म 8 मई 1961 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर हुआ और उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास में ऑनर्स की डिग्री ली थी।

पढ़ाई के बाद कुछ वर्षों तक उन्होंने परिवार के एक्सपोर्ट बिजनेस से जुड़ कर कारोबार की बारीकियां सीखीं। इसके बाद दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी यानी निफ्ट में फैशन डिजाइनिंग की औपचारिक शिक्षा ली।

निफ्ट की पढाई के बाद रोहित ने भारतीय फैशन को नए सिरे से परिभाषित करने का बीड़ा उठाया। बल ने 1990 में अपना लेबल और डिजाइनर लाइन शुरू करने के साथ भारत के अलावा मध्य पूर्व और यूरोप में कई स्टोर खोले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *