फूलपुर,गोरखपुर में कमल मुरझाया, सपा को मिली जीत

फूलपुर (इलाहाबाद)  उत्तर प्रदेश में फूलपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कौशलेन्द्र पटेल को 59460 मतों से पराजित किया।


उप चुनाव में सपा को 342922 मत मिले जबकि भाजपा को 283462 मतदाताओं ने समर्थन दिया। कांग्रेस उम्मीदवार मनीष मिश्रा को 19353 मत प्राप्त हुए जबकि जेल में रहकर चुनाव लड़े निर्दलीय अतीक अहमद को 48094 वोट मिले।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2014 में भाजपा उम्मीदवार के रुप में 218308 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी। प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरु की सीट रही फूूलपुर में आजादी के बाद भाजपा को पहली बार जीत मिली थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव में भाजपा की हार स्वीकार करते हुए जीते उम्मीदवारों को बधाई दी।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के उप-चुनाव के नतीजे आ गए हैं। शुरुआत से ही जैसे संकेत मिल रहे थे उनसे काफी हद तक तस्वीर साफ थी। सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सीट होने के बाद भी बीजेपी हारती दिख रही थी। आखिरकार इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी गई है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की फूलपुर सीट पर सपा के नागेंद्र पटेल ने जीत दर्ज कर ली है। अखिलेश यादव की नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी दोनों ही सीटों पर बड़े अंतरों से आगे चल रही थी। अभी सपा के प्रवीण निषाद गोरखपुर में 21117 वोटों से आगे चल रहे हूैं।

दूसरी ओर फूलपुर के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी की निगरानी में कराया जा रहा है। गोरखपुर और फूलपुर उप-चुनाव के लिये मतदान गत 11 मार्च को हुआ था। इस दौरान गोरखपुर में 47.75 प्रतिशत और फूलपुर में 37.39 फीसद वोट पड़े थे।

अति आत्मविश्वास के कारण हार
चुनाव के परिणामों पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्थानीय मुद्दे, पब्लिक का रुझान, मतदान का प्रतिशत कम होना गोरखपुर उपचुनाव में मिली हार के कारण हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अति आत्मविश्वास को भी हार का कारण बताया। वे आगे बोले कि जनता का फैसला स्वीकार करते हैं और हार की समीक्षा करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *