सूबे में गुलाबी सर्दियों की आमद और मानसून की विदाई

जून से सितंबर तक लगातार बारिश का माहौल बनाए रखने वाला मानसून आखिरकार मिड अक्टूबर आने से पहले उत्तर प्रदेश से अलविदा कह रहा है। इस धूप-छांव वाले मौसम के जाते ही प्रदेश में होने वाला बदलाव गुलाबी सर्दियों के रूप में आ चुका है। हालांकि इन सर्दियों पर दोपहर के वक़्त सूरज की गर्मी हावी होने की कोशिश करती है मगर अस्त होते सूर्य के साथ ये प्रयास नाकामयाब रहता है हलकी ठंड अपना साम्राज्य फैला देती यही।

सूबे में गुलाबी सर्दियों की आमद और मानसून की विदाई

विभाग ने आज 11 अक्टूबर को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान आसमान एकदम साफ रहेगा और दिन के समय तेज धूप की वजह से गर्मी का सामना कर पड़ा सकता हैं। राजधानी लखनऊ में दिन के समय अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस जबकि रात में न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिन में धूप के बावजूद रात में मौसम सुहाना हो जाएगा। इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर समेत प्रदेश के सभी हिस्सों में आज आसमान साफ रहने का अनुमान हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक़, 24 और 26 सितंबर को दो चरणों में पश्चिमी यूपी से मानसून की विदाई के बाद अब अगले 48 घंटों में इन बचे हुए दक्षिणी पूर्वी इलाकों से भी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा, जबकि रात का तापमान लगभग स्थिर रहेगा।

इस साल प्रदेश में पहली जून से 30 सितंबर के बीच औसतन 701.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से करीब छह प्रतिशत कम है। पश्चिमी यूपी में बारिश औसत से 12 प्रतिशत ज्यादा, जबकि पूर्वी यूपी में 17 प्रतिशत कम दर्ज की गई।

प्रदेश की बात करें तो इस साल मानसून 18 जून को यूपी में दाखिल हुआ था और 24 सितंबर से इसकी वापसी शुरू हुई। दस अक्टूबर तक लगभग पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई पूरी मानी जा रही है। बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में भी इसका चल-चलाव है।

इस मानसून राजधानी लखनऊ समेत 30 जिलों में बारिश सामान्य रही। प्रदेश के तीन जिलों में बहुत कम, 27 में कम, 13 में ज्यादा और 2 जिलों में बहुत ज्यादा बारिश हुई।

मानसून के सीजन में इस बार उत्तर प्रदेश में पहली जून से 30 सितंबर के बीच प्राप्त बारिश के आंकड़ों के मुताबिक पूर्वांचल में सामान्य से कम बारिश हुई। पूर्वी जिले देवरिया में इस सीजन में औसत बारिश 781.4 मिमी की तुलना में महज 97.2 मिमी दर्ज हुई। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल में औसत बारिश 658.4 मिमी की तुलना में 1055.3 मिमी रिकार्ड की गई।

शुक्रवार को माैसम विभाग ने जानकारी दी कि पूर्वांचल के दक्षिण-पूर्वी जिलों बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र को छोड़कर यूपी के बाकी इलाकों से मानसून अलविदा कह चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *