दीपिका पादुकोण भारत में मानसिक स्वास्थ्य राजदूत नियुक्त

बॉलीवुड की हरदिल अज़ीज़ और अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता हासिल कर चुकी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भारत में एक महत्वपूर्ण पद के लिए चुना गया है। दीपिका को “मानसिक स्वास्थ्य राजदूत” नियुक्त किया गया है। दीपिका को दस अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर देश की मेंटल हेल्थ एंबेसडर बनाया गया है।

दीपिका पादुकोण भारत में मानसिक स्वास्थ्य राजदूत नियुक्त

ऐक्ट्रेस के अनुसार, यह साझेदारी देश में मानसिक स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार और जन जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस भूमिका के माध्यम से वह देश में मानसिक बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मदद लेने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने का काम करेंगी।

आगे उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य इस क्षेत्र में सहयोग के साथ देश के मानसिक स्वास्थ्य ढाँचे को मज़बूत करने में योगदान देना है, और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने में भारत द्वारा की गई महत्वपूर्ण प्रगति को और आगे बढ़ाना है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दीपिका पादुकोण को देश की पहली मानसिक स्वास्थ्य राजदूत नियुक्त किया गया है। इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए दीपिका ने कहा कि वह मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के राष्ट्रीय अभियान को और मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने इस पद को ग्रहण करने पर गहरा सम्मान व्यक्त किया और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के चल रहे प्रयासों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया।

गौरतलब है कि यह पहली बार है जब भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए किसी सार्वजनिक हस्ती को नियुक्त किया है।

दीपिका पिछले कई वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य की प्रबल समर्थक रही हैं। लगभग एक दशक पहले अवसाद के साथ उनके अपने संघर्ष के बारे में ज़्यादातर लोग जानते ही हैं। अपनी समस्या पर चुप्पी तोड़ने वाली ऐक्ट्रेस ने उस समय इंडस्ट्री में बेहद खराब दौर झेला है। क्यूंकि दीपिका खुद एक दशक पहले अवसाद से जूझ रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *