कमल हासन की नई फिल्म ‘इंडियन 2’ की रिलीज़ डेट सामने आ गई

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की नई फिल्म ‘इंडियन 2’ की रिलीज से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है।

कमल हासन की नई फिल्म 'इंडियन 2' की रिलीज़ डेट सामने आ गई

फिल्म के मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया है जिसमें अभिनेता अपने आइकॉनिक किरदार ‘सेनापति’ के रूप में नजर आ रहे हैं।

तमिल फिल्म ‘इंडियन 2’ का निर्देशन शंकर ने किया है। यह फिल्म 1996 में आई जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘इंडियन’ का दूसरा भाग है।

‘इंडियन 2’ का निर्माण करने वाली कंपनी लाइका प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पेज पर फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी साझा की है। पोस्टर के साथ साझा की गई जानकारी के मुताबिक़ एक्शन ड्रामा फिल्म ‘इंडियन 2’ इस साल जून में सिनेमाघरों में आएगी।

लाइका प्रोडक्शंस की ‘एक्स’ पोस्ट के मुताबिक़- ‘‘सेनापति की वापसी के लिए तैयार रहें! इंडियन-2 इस जून में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है!’’

फिल्म में कमल हासन के अलावा काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, एस जे सूर्या, गुलशन ग्रोवर, पीयूष मिश्रा और ब्रह्मानंदम जैसे कलाकार ख़ास भूमिका में नजर आएंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कोरोना महामारी और शूटिंग के दौरान चार लोगों की मौत के कारण फिल्म की रिलीज में देरी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *