प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है। साउथ के एक्टर प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर खास चर्चा में हैं। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है करके फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। मेकर्स ने इसी रिलीज की तारीख का भी एलान किया है।
सोशल मीडिया पर एक्स पोस्ट में संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म में प्रभास का लुक भी रिवील किया गया है। जारी पोस्टर में प्रभास एक कैप पहने नज़र आ रहे हैं। इसमें उनको कैजुअल लुक में देखा जा सकता है। फिल्म की रिलीज को अभी आठ महीने आगे बढ़ा दिया गया है। डेट बढ़ने के चलते उनके फैंस में थोड़ी सी मायूसी भी है।
बताते चलें कि मेकर्स ने इसके लिए 5 मार्च 2027 की रिलीज डेट तय की थी। संदीप रेड्डी वांगा ने भी कई मौकों पर जोर देकर कहा था कि ‘स्पिरिट’ इसी तारीख को आएगी। मगर अब फिल्म की एक नई रिलीज डेट सामने आई है। अब यह फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर 29 अक्तूबर को रिलीज होगी।
यह फिल्म दीपिका पादुकोणे को लेकर चर्चा में आई थी। दरअसल फिल्म ‘स्पिरिट’ में पहले प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली थीं मगर 8 घंटे की लंबी शिफ्ट की मांग पर एक्ट्रेस को फिल्म से किनारे होना पड़ा।