ICC रैंकिंग : अश्विन को पछाड़ कर जडेजा बने नंबर वन गेंदबाज

दुबई : रवींद्र जडेजा ने टेस्ट के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं. आईसीसी की ताजा रैंकिंग में उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को पछाड़ कर सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की. Ravindr jadeja

Ravindr jadeja

इससे पहले अश्विन- जडेजा की जोड़ी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंचने वाली स्पिनरों की पहली जोड़ी बनी थी.

मंगलवार को जारी आईसीसी रैंकिंग में जडेजा ने 899 की रेंटिंग हासिल की. जबकि अश्विन को 862 रेटिंग प्वाइंट मिले.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची टेस्ट में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत जडेजा शीर्ष स्थान पर काबिज हुए हैं.

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में कुल 9 विकेट (5/124 और 4/54) निकाले. जबकि अश्विन के हिस्से दो विकेट ही आए.

टॉप फाइव बोलर की रेटिंग

  1. रवींद्र जडेजा (भारत) 899
  2. आर. अश्विन (भारत) 862
  3. रंगना हेराथ (श्रीलंका) 854
  4. जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) 842
  5. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 810

बल्लेबाजी में पुजारा दूसरे स्थान पर 
टेस्ट बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में चेतेश्वर पुजारा अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने 861 की रेटिंग हासिल की. उन्हें रांची टेस्ट में दोहरे शतक (202 रन) का इनाम मिला है. जबकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ 941 रेटिंग प्वाइंट के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं. उधर, विराट कोहली फिसलकर चौथे स्थान पर चले गए हैं.

टॉप फाइव बैट्समैन की रेटिंग

  1. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 941
  2. चेतेश्वर पुजारा (भारत) 861
  3. जो रूट (इंग्लैंड) 848
  4. विराट कोहली (भारत) 826
  5. केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) 823

www.naqeebnews.com

# Ravindr jadeja

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *