डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार में रूस के कथित हाथ की हो रही है जांच : एफबीआई

वाशिंगटन : अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के प्रमुख ने इस बात की पुष्टि की है कि एजेंसी पिछले साल के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप की जांच कर रही है और इस जांच के दायरे में ट्रंप की प्रचार टीम एवं मॉस्को के बीच का संभावित संबंध भी है। Fbi

Fbi

प्रतिनिधि सभा की खुफिया मामले की स्थायी प्रवर समिति के समक्ष एफबीआई निदेशक जेम्स कोमे ने कहा कि चल रही जांच की पुष्टि करने का फैसला विरला है क्योंकि नीति के तहत एजेंसी किसी वर्तमान जांच की पुष्टि नहीं करती है।

उन्होंने कहा कि बहरहाल, न्याय विभाग ने व्यापक जनहित में इस मामले में सहमति दी है। उन्होंने कहा, ‘‘जांच के दायरे में ट्रंप की प्रचार टीम से जुड़े लोगों और रूस सरकार के बीच के किसी तरह के संपर्क की बात भी है।

इसकी भी जांच हो रही है कि क्या ट्रंप की प्रचार टीम और रूस के प्रयासों के बीच किसी तरह का तालमेल था।’’ कोमे ने मौजूदा जांच के बारे में विवरण देने से इंकार किया।

काम के बहुत जटिल होने की बात स्वीकार करते हुए एफबीआई निदेशक ने कहा कि जांच को पूरा करने की कोई मियाद नहीं है।

एफबीआई के निदेशक जेम्स कोमे ने पहली बार इस मामले में सार्वजनिक तौर पर कुछ बोला है। इसके साथ ही ट्रंप की ओर से लगाए गए फोन टैंपिंग के आरोपों की जांच भी किया जाना है।

ट्रंप ने चार मार्च को ट्वीट किया था कि ओबामा ने उनके फोन टैप कराए थे, इन आरोपों के बाद देश में तेज राजनीतिक बहस छिड़ गई थी।

www.naqeebnews.com

# Fbi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *